नई दिल्ली, 14 फरवरी 2025: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए कुल $6.9 मिलियन (लगभग 57.2 करोड़ रुपये) की इनामी राशि की घोषणा की है। यह रकम 2017 संस्करण की तुलना में 53% अधिक है।
विजेता टीम को मिलेगा $2.24 मिलियन
आईसीसी की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाली सभी आठ टीमों को पुरस्कार राशि दी जाएगी।
| स्थान | प्राइज मनी (USD में) |
|---|---|
| विजेता | $2.24 मिलियन |
| उपविजेता | $1.12 मिलियन |
| सेमीफाइनल हारने वाली टीमें | $560,000 (प्रति टीम) |
| पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमें | $350,000 (प्रति टीम) |
| सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमें | $140,000 (प्रति टीम) |
| प्रत्येक टीम की भागीदारी राशि | $125,000 |
आईसीसी ने यह भी घोषणा की है कि ग्रुप स्टेज में हर जीत पर टीम को $34,000 अतिरिक्त इनाम मिलेगा।
